Top News
Next Story
Newszop

Amroha News : महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए किया गया जागरूक

Send Push

Jagruk Youth News, 17 october 2024 , Amroha , Amroha News , अमरोहा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, मानव अधिकार भवन (तृतीय तल), गोमती नगर, लखनऊ द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एंव पीड़ित महिलाओ को त्वरित न्याय दिलाने के लिए महिलाओं के लाभार्थ हेतु एक दिवसीय जन सुनवाई/जागरुकता कार्यक्रम विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित किया गया।

जिसमें मा0 सदस्य  के समक्ष महिलाओ द्वारा प्रस्तुत 10 प्रार्थना पत्रों पर गम्भीरता से विचार लेते हुए सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण कर आख्या से अवगत कराया जायें एवं महिलाओं से सम्बन्धित अधिक से अधिक प्रकरणों का जनपद स्तर पर ही निस्तारण कर दिया जायें। साथ ही ‘मिशन शक्ति’’- 5 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं हेतु जनपद में अधिक से अधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई महिला अगर शिकायत लेकर थाने में जाती है, तो पूरी गंभीरता के साथ महिलाओं की शिकायतों को सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए। 


इसके साथ राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह द्वारा वन स्टॉप सेन्टर, अमरोहा, जिला संयुक्त चिकित्यालय अमरोहा एवं महिला थाना, अमरोहा का औचक निरीक्षण किया गया। सखी वन स्टॉप सेन्टर, अमरोहा में सेन्टर मैनैजर एवं मनौवैज्ञानिक परामर्शदाता के साथ अल्पवासित 02 पीडिताओं में से एक पीड़िता बालिका के साथ वार्ता की गयी और उन्होने पीड़िता को अपने माता-पिता के साथ जाने हेतु उसको परामर्श दिया कि नाबालिक बच्ची के लिए घर ही सही मायने में सुरक्षित स्थान है।

यह भी पढ़ें- 

मा0 सदस्या द्वारा दिये गये परामर्श के अनुसार बालिका द्वारा आश्वासन दिया गया वह अब अपने माता-पिता के ही घर जायेगी। मा0 सदस्या द्वारा सेन्टर में मेडिकल पंजिका, अल्पवास पंजिका, केस पंजिका को देखा और सेन्टर मैनैजर एवं मनौवैज्ञानिक परामर्शदाता से केसो की जानकारी ली। 


अतः समीक्षा बैठक में  राकेश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सी0ओ0 अंजली कटारिया, जिला विकास अधिकारी सरिता दिवेद्वी, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, एस0एच0ओ0, महिला थाना, गजरौला, एस0एच0ओ0, महिला थाना, अमरोहा एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कार्मिक आदि मौजूद रहे।

Loving Newspoint? Download the app now